गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को 155 पर रोका
गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को 155 पर रोका
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया।
गुजरात टाइटन्स के लिए अरशद खान ने तीन जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा को एक एक विकेट मिला।
आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


