Gurinderveer Singh 100m National Record: भारत को मिला अपना ‘उसेन बोल्ट’! गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर रेस में रचा इतिहास, तोड़ डाले सारे पुराने नेशनल रिकॉर्ड

Ads

रांची में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पंजाब के धावक Gurindervir Singh ने 100 मीटर दौड़ को 10.09 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 10:51 AM IST

Gurinderveer Singh 100m National Record / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी की
  • भारत के इतिहास में सबसे तेज धावक बने गुरिंदरवीर
  • 2026 Commonwealth Games और Asian Games के लिए किया क्वालीफाई

रांची: Gurinderveer Singh 100m National Record रांची में चल रही राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में शनिवार को पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकंड में पूरा करके एक नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं और उन्हें ‘फास्टेस्ट मैन इन इंडियन हिस्ट्री’ का खिताब मिल गया है।

दो एथलीट के बीच कांटे की टक्कर

प्रतियोगिता में रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से खेल रहे गुरिंदरवीर सिंह और ओडिशा के अनिमेष कुजूर के बीच सबसे तेज धावक बनने की जोरदार टक्कर देखने को मिली। Indian Athletics 100m Record 2026  शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर अनिमेष का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। लेकिन इसके महज 5 मिनट बाद ही अनिमेष ने दूसरी हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया।

gurindervir Singh Reliance Foundation कॉमन वेल्थ गेम के क्वालीफाइंग समय को किया पार

शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने सबको चौंकाते हुए 10.09 सेकंड के साथ रेस जीती और अनिमेष (10.15 सेकंड) को पीछे छोड़ दिया। इस रेस में रिलायंस फाउंडेशन के प्रणव गुरव तीसरे स्थान पर रहे। इस धमाकेदार जीत के साथ गुरिंदरवीर सिंह ने 2026 Commonwealth Games के क्वालीफाइंग समय को पार कर लिया है और एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

कौन है गुरिंदरवीर ?

गुरिंदरवीर का यह समय इस सीजन में पूरे एशिया में दूसरा सबसे तेज समय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों की 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड दुनिया के महान एथलीट उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है।

इन्हें भी पढ़ें :