गुरु प्रकाश और मानव की एशियाई जूनियर शतरंज में अप्रत्याशित जीत
गुरु प्रकाश और मानव की एशियाई जूनियर शतरंज में अप्रत्याशित जीत
मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) गुरु प्रकाश ने एशियाई जूनियर ओपन और गर्ल्स क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दौर में शुक्रवार को यहां एशियाई जूनियर रैपिड चैंपियन ‘एफएम’ विवान विशाल शाह को हराकर उलटफेर किया।
ओपन वर्ग के दूसरे दौर में कई उलटफेर देखने को मिले जिसमें 2113 रेटिंग वाले प्रकाश ने शाह (2339) को और मानव कुमार ने अपने से उच्च रेटिंग वाले ‘एफएम’ अरुण कटारिया को हराया।
हार्दिक शाह ने तुर्कमेनिस्तान के ‘एफएम’ अमानमुहम्मत होमादोव को बराबरी पर रोका, जबकि मेहुल सोंधी ने ‘एफएम’ माधवेंद्र प्रताप शर्मा के साथ अंक साझा किया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त ‘आईएम’ मयंक चक्रवर्ती ने विवान सरदाना को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


