हालैंड के गोल से प्रीमियर लीग में शीर्ष पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

Ads

हालैंड के गोल से प्रीमियर लीग में शीर्ष पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 09:47 AM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 09:47 AM IST

लंदन, 23 अप्रैल (एपी) स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नली को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल करके आर्सेनल के 200 दिनों से पहले स्थान पर चल रहे दबदबे को समाप्त कर दिया।

बर्नली के लिए यह हार करारा झटका है क्योंकि इससे वह दूसरे डिवीजन में खिसक गया है।

हालैंड ने खेल के पांचवें मिनट में ही जेरेमी डोकु के पास पर लीग का अपना 24वां गोल दागा, जिससे सिटी खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है।

अब सिटी और आर्सेनल के 33 मैच में समान 70 अंक हो गए हैं और उनका गोल अंतर भी (37) बराबर है। सिटी ने हालांकि आर्सेनल के 63 गोल की तुलना में 66 गोल किए हैं जिससे वह पहले स्थान पर पहुंच गया है।

बुधवार को खेले गए एक अन्य मैच में लीड्स ने स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में गोल करके बोर्नमाउथ के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

एपी

पंत

पंत