कोको गॉ को हराकर टोरंटो सेमीफाइनल में पहुंची हालेप

कोको गॉ को हराकर टोरंटो सेमीफाइनल में पहुंची हालेप

कोको गॉ को हराकर टोरंटो सेमीफाइनल में पहुंची हालेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 13, 2022 12:46 pm IST

टोरंटो, 13 अगस्त ( एपी ) दो बार की चैम्पियन सिमोना हालेप ने अमेरिका की कोको गॉ को 6 . 4, 7 . 6 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

रोमानिया की 30 वर्ष की हालेप ने 2016 और 2018 में मांट्रियल में यह टूर्नामेंट जीता था । अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा जिन्होंने कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी ।

ब्राजील की बीट्रिज एच माइया ने स्विटजरलैंड की 12वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच को 2 . 6, 6 . 3, 6 . 3 से हराया । अब उनका सामना शीर्ष रैंकिंग वाली पोलैंड की इगा स्वियातेक से होगा ।

वहीं चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा की टक्कर चीन की झेंग किंवेन से होगी ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में