अभिषेक, ईशान और क्लासेन के अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए चार विकेट पर 255 रन
अभिषेक, ईशान और क्लासेन के अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए चार विकेट पर 255 रन
हैदराबाद, 22 मई (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (79 रन), अभिषेक शर्मा (56 रन) और हेनरिक क्लासेन (51 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुकवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ईशान ने 46 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के जमाए। अभिषेक ने 22 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए।
क्लासेन 24 गेंद में दो चौके और पांच छक्के से अर्धशतक बनाकर आउट हुए।
आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो जबकि सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


