सॉल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतक आरसीबी ने बनाए चार विकेट पर 240 रन
सॉल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतक आरसीबी ने बनाए चार विकेट पर 240 रन
मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया।
सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भागीदारी निभाई। सॉल्ट ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह छक्के और इतने ही चौके जमाए।
पाटीदार (20 गेंद में चार चौके, पांच छक्के) ने आते ही छक्कों और चौकों की झड़ी लगाकर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने 17 गेंद खेलीं जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े थे।
मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


