रायपुर के मैदान में जौहर दिखाने के बाद होटल में इस अवतार में नजर आए हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है! Hardik Pandya Become Chef after cricket match in Raipur

  •  
  • Publish Date - January 22, 2023 / 08:35 PM IST,
    Updated On - January 22, 2023 / 08:39 PM IST

रायपुर: Hardik Pandya Become Chef भारतीय क्रिकेट टीम ने नए साल की दमदार शुरुआत की है। टीम ने पहले श्रीलंका को वनडे सीरीज में मात दी और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहले मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें भारत ने 12 रन से जीत हासिल की। वहीं रविवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और अब न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के लिए टीम इंडिया तैयार है और तीसरे मुकाबले के लिए इंदौर का होल्कर स्टेडियम भी पूरी तरह से तैयार है।

Read More: राष्ट्रपति के शीर्ष सहायक दे सकते है इस्तीफा, ये रही वजह… 

Hardik Pandya Become Chef लेकिन इस बीच हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरसअल कल रायपुर में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। टीम इंडिया ने कल न्यूलीजैंड को एकतरफा हराया और जीत के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची। तो यहां पंड्या होटल की केनटिन में खाना बनाते नजर आए।

Read More: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा – लोगों की तकलीफे सुनकर आगे बढ़ रहे हैं राहुल गांधी

बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त फॉर्म में चल रही है। टीम का हर खिलाड़ी हर मैच में अपनी छाप छोड़ रहा है। पहले मुकाबले में गिल ने कमाल किया तो, दूसरे मुकाबले में शमी की रफ्तार ने कहर बरपाया। अब इंदौर में कौन शानदार खेल दिखाएगा ये देखना होगा। इंदौर का होल्कर स्टेडियम टीम इंडिया को हमेशा राश भी आता है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक