मुंबई, सात मई (भाषा) कप्तान हार्दिक पंड्या रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं।
वह सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे।
कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी।
मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘रायपुर में चेक-इन किया। ’’
भाषा नमिता
नमिता