इंग्लैंड दौरे के लिए 50 ओवर की भारत ए टीम में हरलीन, प्रतिका और सतघरे शामिल

इंग्लैंड दौरे के लिए 50 ओवर की भारत ए टीम में हरलीन, प्रतिका और सतघरे शामिल

इंग्लैंड दौरे के लिए 50 ओवर की भारत ए टीम में हरलीन, प्रतिका और सतघरे शामिल
Modified Date: May 2, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:05 pm IST

मुंबई, दो मई (भाषा) हरलीन देओल, प्रतिका रावल और सयाली सतघरे को इंग्लैंड के खिलाफ महिलाओं के एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा क्योंकि इन तीनों को इंग्लैंड टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है।

हरलीन 50 ओवर की टीम की कप्तानी करेंगी जबकि टी20 टीम की कप्तान अनुष्का शर्मा होंगी।

विशेषज्ञ बल्लेबाज़ देओल, रावल और तेज गेंदबाज सतघरे को टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिल पाई थी जिसकी घोषणा शनिवार को यहीं की गई थी।

लेकिन ये सभी 10 से 13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नज़र आएंगी।

भारत का टी20 कार्यक्रम :

पहला टी20: 20 जून, नॉर्थम्प्टन

दूसरा टी20: 23 जून, नॉर्थम्प्टन

तीसरा टी20: 25 जून, चेम्सफोर्ड

भारत का 50 ओवर का कार्यक्रम :

पहला वनडे: 28 जून, होव

दूसरा वनडे: 1 जुलाई, टॉंटन

तीसरा वनडे: 4 जुलाई, टॉंटन

इंग्लैंड ए के खिलाफ टी20 के लिए भारत ए टीम :

अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उप कप्तान), जी कमालिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवेर

इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे के लिए भारत ए टीम :

हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उप कप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में