सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु जीते

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु जीते

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु जीते
Modified Date: February 25, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:37 pm IST

वडोदरा, 25 फरवरी (भाषा) हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु ने बुधवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बड़ी जीत दर्ज की।

पूल ए में हरियाणा ने तेलंगाना को 49-18 से हराया और आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 47-45 से हराया।

पूल बी में मध्य प्रदेश ने गोवा पर 35-34 से करीबी जीत हासिल की। ​​

पूल सी में तमिलनाडु ने विदर्भ के खिलाफ 40-21 से जीत दर्ज की।

पूल डी में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 70-33 से जीत हासिल की। ​​पूल एफ में केरल ने छत्तीसगढ़ पर 45-30 से जीत हासिल की। पूल एच में दिल्ली ने त्रिपुरा पर 64-42 से शानदार जीत दर्ज की।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में