हरियाणा सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स में चैंपियन बना

Ads

हरियाणा सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स में चैंपियन बना

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 09:16 PM IST

राजगीर, 21 अप्रैल (भाषा) हरियाणा मंगलवार को यहां 13वीं सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप में कड़े फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 17-12 से हराकर पुरुष वर्ग का चैंपियन बना।

पिछले साल के उप विजेता हरियाणा ने अहम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए महाराष्ट्र को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले पश्चिम बंगाल ने तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में राजस्थान को 26-5 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने गत चैंपियन पश्चिम बंगाल को 36-5 से हराया था जबकि हरियाणा ने राजस्थान को 38-0 से शिकस्त दी थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द