हसरंगा आईपीएल से बाहर हुए: एलएसजी के वैश्विक निदेशक मूडी

Ads

हसरंगा आईपीएल से बाहर हुए: एलएसजी के वैश्विक निदेशक मूडी

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 11:09 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 11:09 PM IST

कोलकाता, नौ अप्रैल (भाषा) श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स, ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स अगले 24-48 घंटों के भीतर श्रीलंकाई स्पिनर की जगह लेने वाले वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल प्रसारक जियोस्टार को बताया, ‘वानिंदु हसरंगा टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम अगले 24 से 48 घंटों में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की तैयारी कर रहे हैं।’

हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द