हरबेट किबेट और मुकतार एड्रिस होंगे बेंगलुरु 10के मुख्य आकर्षण
हरबेट किबेट और मुकतार एड्रिस होंगे बेंगलुरु 10के मुख्य आकर्षण
बेंगलुरु, 16 मार्च (भाषा) युगांडा के हार्बर्ट किबेट और इथियोपिया के 5000 मीटर में दो बार के विश्व चैंपियन मुख्तार एड्रिस 26 अप्रैल को होने वाली टीसीएस वर्ल्ड 10के (10 किमी) बेंगलुरु प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण होंगे।
इस प्रतियोगिता को विश्व एथलेटिक्स से गोल्ड लेवल का दर्जा हासिल है। इसकी कुल पुरस्कार राशि 210000 अमेरिकी डॉलर है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में विजेता रहने वाले खिलाड़ी को 26000 अमेरिकी डॉलर के अलावा कोर्स रिकॉर्ड बनाने पर बोनस धनराशि भी मिलेगी।
पुरुष वर्ग में किबेट पर सबकी नजर रहेगी। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने दो साल पहले विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। किबेट उन पांच एथलीटों में से एक हैं जिन्होंने इस साल 27 मिनट से कम समय में 10 किमी की दौड़ पूरी की है।
इस प्रतियोगिता में 5000 मीटर में दो बार के विश्व चैंपियन एड्रिस भी अपनी कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


