खोखो कोचों के लिये हाई परफार्मेस शिविर

Ads

खोखो कोचों के लिये हाई परफार्मेस शिविर

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च ( भाषा ) भारतीय खोखो महासंघ कोचों के लिये दस दिवसीय ‘हाई परफार्मेंस’ शिविर का फरीदाबाद के मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों में आयोजन करेगा ।

कार्यक्रम बुधवार को शुरू किया गया ।

केकेएफआई के महासचिव महेंदर सिंह त्यागी ने बताया कि देश भर के 54 कोच इसमें भाग ले रहे हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘ ये कोच मानव रचना खेल विज्ञान केंद्र , भारतीय खेल प्राधिकरण, दिल्ली यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में भाग लेंगे ।’’

भाषा

मोना

मोना