राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर हिमंता ने लवलीना को बधाई दी

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर हिमंता ने लवलीना को बधाई दी

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर हिमंता ने लवलीना को बधाई दी
Modified Date: August 2, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: August 2, 2026 12:15 pm IST

गुवाहाटी, दो अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धियां राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

सरमा ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम का गौरव, भारत की चैंपियन। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप युवा खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करती हैं और हर असमवासी को गर्व महसूस कराती हैं। हम आपकी इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

तोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ 1-4 के खंडित फैसले में हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में