LPG Gas Cylinder Price Today: क्या सच में 762 रुपये में मिल रहा है सिलेंडर? न गैस कनेक्शन की जरूरत, न लंबी प्रक्रिया… घर बैठे ऐसे मिलेगा फायदा
LPG Gas Cylinder Price Today: घरेलू 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत फिलहाल 942 रुपये प्रति सिलेंडर पर बनी हुई है। वहीं, आम उपभोक्ताओं के लिए एक छोटा और किफायती LPG विकल्प भी उपलब्ध है। जिसकी कीमत 800 रुपये से कम है। यह कम खर्च में गैस की जरूरत पूरी करने का बेहतर विकल्प बन सकता है।
(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: Pexels)
- 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹192 की कटौती हुई।
- दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹2,738 में मिल रहा है।
- घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 पर स्थिर है।
बिजनेस: LPG Gas Cylinder Price Today: होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक जगहों पर इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price Today) में बड़ी कटौती की गई है। कल 19 किलोग्राम कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price Today) में 192 रुपये की कमी हुई है। हालांकि, कटौती के बाद भी दिल्ली में यह सिलेंडर 2,738 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है।
762 रुपये में मिलेगा ये LPG सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में कम खपत करने वाले लोगों के लिए छोटू LPG सिलेंडर (5 kg Gas Cylinder Price Today) एक किफायती विकल्प है। 5 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर की कीमत पहले 808.50 रुपये थी। जिसे घटाकर अब 762 रुपये कर दिया गया है। यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है। जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जिनके पास स्थानीय पते का प्रमाण नहीं होता। इसे लेने के लिए ग्राहक को केवल पहचान पत्र देना होता है और सामान्य गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
देशभर में आसानी से मिलेगा छोटू सिलेंडर
इंडियन ऑयल के मुताबिक, ग्राहक छोटू LPG सिलेंडर को इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट, चुनिंदा किराना दुकानों और लोकल सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी सुविधा यह है कि ग्राहक किसी भी शहर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और देश के किसी भी बिक्री केंद्र या डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से इसे रिफिल करा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर पॉइंट ऑफ सेल्स के जरिए होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलती है जिसके लिए 25 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे 500 रुपये
5 किलोग्राम LPG सिलेंडर (5 kg Gas Cylinder Price Today) खरीदने वाले ग्राहकों को भविष्य में इसे वापस करने पर तय राशि भी मिल सकती है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, इस्तेमाल की अवधि चाहे जितनी हो सिलेंडर लौटाने पर 500 रुपये तक की राशि वापस दी जाएगी। वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price Today) में आखिरी बदलाव 7 जून को हुआ था, जब इसमें 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले मार्च में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों और सप्लाई प्रभावित होने के कारण घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 02 Aug 2026: एक क्लिक और मिल सकते हैं फ्री Diamonds, Gun Skins और प्रीमियम गेमिंग रिवॉर्ड्स! जानिए हर गेमर क्यों कर रहा है इसे ट्राई?
- Us Restaurant Fire : शॉपिंग सेंटर में अचानक बरसने लगी गोलियां! देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, इतने लोगों की मौत
- Balrampur Crime News Today: हेडमास्टर ने शिक्षिकाओं के साथ किया ऐसा काम! शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


