Mohan Yadav News: MP में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार….केंद्र सरकार ने जारी किए 8010 करोड़ रुपए, सीएम मोहन यादव ने पीएम का जताया आभार

Mohan Yadav News: MP में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार....केंद्र सरकार ने जारी किए 8010 करोड़ रुपए, सीएम मोहन यादव ने पीएम का जताया आभार

Mohan Yadav News: MP में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार….केंद्र सरकार ने जारी किए 8010 करोड़ रुपए, सीएम मोहन यादव ने पीएम का जताया आभार

Mohan Yadav News: MP में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार....केंद्र सरकार ने जारी किए 8010 करोड़ रुपए, सीएम मोहन यादव ने पीएम का जताया आभार /image: Social Media

Modified Date: August 2, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: August 2, 2026 11:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्र सरकार ने राज्यों को ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक की अतिरिक्त टैक्स डिवोल्यूशन राशि जारी की
  • मध्यप्रदेश को अतिरिक्त किश्त में ₹8,010 करोड़ मिले
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया

भोपाल। Mohan Yadav News: केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ से अधिक टैक्स डेवोल्यूशन जारी किए है। वहीं एमपी को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में 8,010 करोड़ रुपए मिले है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन (Madhya Pradesh Tax Devolution 2026) की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( Mohan Yadav News) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन (MP Tax Devolution) की अतिरिक्त किश्त में मध्यप्रदेश के लिए 8 हजार 10 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। (Madhya Pradesh Development News)

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.