Karnataka Landslide News: पलभर में उजड़ गया पूरा घर, बारिश के बीच आधी रात हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Karnataka Landslide News: पलभर में उजड़ गया पूरा घर, बारिश के बीच आधी रात हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Karnataka Landslide News: पलभर में उजड़ गया पूरा घर, बारिश के बीच आधी रात हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Karnataka Landslide News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: August 2, 2026 11:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • भूस्खलन में तीन मौतें
  • एक व्यक्ति घायल
  • लगातार बारिश कारण मलनाड क्षेत्र में पहाड़ी ढही

शिवमोग्गा: Karnataka Landslide News कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और उनके तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। ये लोग कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारु गांव के निवासी थे।

Karnataka Landslide News पुलिस सूत्रों के अनुसार ये परिवार अपने घर में सो रहा था तभी रविवार देर रात करीब 2.30 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा उनके कच्चे मकान पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास के एक अन्य मकान में रहा एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग तथा पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान के दौरान मलबे के नीचे से तीनों शव बरामद किए। पुलिस के अनुसार, मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी ढह गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ और एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।