हिताक्षी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के तीसरे दिन 10 शॉट की बढ़त बनायी
हिताक्षी ने हीरो डब्ल्यूपीजीटी के तीसरे दिन 10 शॉट की बढ़त बनायी
गुरुग्राम, 14 मार्च (भाषा) हिताक्षी बख्शी हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी ) में गुरुवार को यहां तीसरे दौर में तीन ओवर का कार्ड खेलने के बावजूद 10 शॉट की बड़ी बढ़त बनाने में सफल रही।
शुरुआती दो दौर में 64 और 66 का शानदार कार्ड खेलने वाली हिताक्षी तीसरे दिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 है।
तीसरे दौर में गौरिका बिश्नोई (70) अंडर पार का स्कोर बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी रही। वह कुल एक अंडर 215 के स्कोर से वाणी कपूर (75) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
अमनदीप द्राल (76) चौथे स्थान जबकि विधात्री उर्स (73) और जारा आनंद (74) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


