नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) हॉकी इंडिया ने सोमवार को पहली युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप की तैयारी के लिये चंडीगढ में सात से 18 जुलाई तक लगने वाले सब जूनियर पुरूष टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की ।
टूर्नामेंट ओमान के मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होगा ।
शिविर चंडीगढ सेक्टर 14 में पंजाब यूनिवर्सिटी में भारत के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होगा ।
सरदार ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘यह इतने बड़े स्तर पर नये प्रारूप में भारत के लिये खेलने का इन युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है । हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को हॉकी5 की जरूरतों के बारे में समझाना और उनके बेसिक्स मजबूत करना होगा ।’’
सभी 15 खिलाड़ी हाल ही में मेजबान जापान को 4 . 1 से हराकर अंडर 18 एशिया कप जीतने वाली टीम में थे ।
टीम :
करण गौतम, अरमान सोरेंग, सावन कुमार,अंश बहुत्रा, अर्शदीप सिंह, केतन कुशवाहा, शाहरूख अली, राहुल यादव, रोमित पाल, आशीष तानी पूर्ति, आकाशदीप, अवि माणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन, प्रहलाद राजभर, आयुष रजक ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर