हॉकी विश्व कप : भारत ने स्पेन को 2 . 0 से हराकर किया आगाज

Ads

हॉकी विश्व कप : भारत ने स्पेन को 2 . 0 से हराकर किया आगाज

  •  
  • Publish Date - January 13, 2023 / 08:50 PM IST,
    Updated On - January 13, 2023 / 08:50 PM IST

राउरकेला, 13 जनवरी ( भाषा ) खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार भारत ने 15वें एफआईएच विश्व कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के पूल डी के मैच में स्पेन को 2 . 0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया ।

दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बताये जा रहे नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 20000 से अधिक दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में भारत के लिये अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया । दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में दागा ।

ब्रेक के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी ।

भारत को अगले मैच में 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड से खेलना है जबकि आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ होगा ।

भाषा मोना

मोना