विश्व कप शुरू होने से पहले हांगकांग कस्टम ने जब्त किया दो करोड़ डॉलर का नकली सामान

विश्व कप शुरू होने से पहले हांगकांग कस्टम ने जब्त किया दो करोड़ डॉलर का नकली सामान

विश्व कप शुरू होने से पहले हांगकांग कस्टम ने जब्त किया दो करोड़ डॉलर का नकली सामान
Modified Date: June 11, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:40 pm IST

हांगकांग, 11 जून (एपी) विश्व कप शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही हांगकांग में अधिकारियों ने करीब दो करोड़ डॉलर दाम की 230000 नकली चीजें बरामद की हैं जिनमें सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ियों की फर्जी जर्सी शामिल है ।

हांगकांग के सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर वेन चुंग ने बताया कि बरामद किये गए सामान में 30000 जर्सी हैं जिनमें से कुछ तो इतनी सफाई से बनी है कि टीम की असली जर्सी से अंतर कर पाना मुश्किल है ।

अधिकांश खिलाड़ियों की जर्सी की नकल है जो काफी महंगी होती है । ये सारा सामान विदेशी बाजार के लिये था और 80 प्रतिशत अमेरिकी महाद्वीप के लिये है ।

इनके अलावा जूते, घड़ियां, स्पीकर्स और हैंडबैग भी मई से जून तक चले अभियान के तहत बरामद किये गए हैं । यहां बृहस्पतिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में जब्त किये गए लुई वेतों के नकली बैग और रोलैक्स की घड़ियां रखी गई थी ।

इस सिलसिले में एक ट्रक ड्राइवर को हांगकांग को चीन और मकाऊ से जोड़ने वाले एक नाके से गिरफ्तार किया गया है ।वहीं फर्जी जर्सी आनलाइन बेचने के मामले में पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में