हृदय हजारिका, नैंसी को सीनियर विश्व कप में पहले पदक

Ads

हृदय हजारिका, नैंसी को सीनियर विश्व कप में पहले पदक

  •  
  • Publish Date - May 12, 2023 / 08:13 PM IST,
    Updated On - May 12, 2023 / 08:13 PM IST

बाकू, 12 मई ( भाषा ) पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन हृदय हजारिका और हरियाणा की नैंसी ने सीनियर विश्व कप निशानेबाजी में व्यक्तिगत स्तर पर पहले पदक जीते और दस मीटर एयर राइफल में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया ।

असम के हजारिका ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया । उनका न्यूनतम स्कोर 10.1 रहा जबकि नैंसी का न्यूनतम स्कोर 10.2 हो गया ।

हजारिका को फाइनल में हंगरी के जालान पेकलेर ने हराया । हजारिका का स्कोर 251.9 था जबकि पेकलेर ने 252.4 स्कोर किया । क्वालीफाइंग दौर में हजारिका सातवें स्थान पर रहे थे ।

नैंसी को चीन की हान जियायू ने मात दी । नैंसी का स्कोर 253.3 रहा जबकि जियायू ने 254 . 0 स्कोर किया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द