क्यूरासाओ के गोलकीपर रूम ने सर्वाधिक बचाव का नया रिकॉर्ड बनाया

Ads

क्यूरासाओ के गोलकीपर रूम ने सर्वाधिक बचाव का नया रिकॉर्ड बनाया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 01:52 PM IST

कनसास सिटी, 21 जून (एपी) क्यूरासाओ के गोलकीपर एलोय रूम ने इक्वाडोर के खिलाफ गोलरहित बराबरी पर छूटे मैच में 15 बचाव करके विश्व कप फुटबॉल में नया रिकॉर्ड बनाया।

विश्व कप में सर्वाधिक बचाव करने की आंकड़े 1966 से ही रखे जाने लगे थे और रूम 15 बचाव करके इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रिकॉर्ड 16 बचाव करने का है जो एक जुलाई, 2014 को अमेरिका के टिम हॉवर्ड ने बेल्जियम के खिलाफ बनाया था।

हॉवर्ड ने हालांकि 120 मिनट तक चले मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह से रूम ने 90 मिनट के निर्धारित समय में सर्वाधिक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रूम ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह एक अविस्मरणीय अनुभव है। जब आप ऐसा करते हैं तो आप इसके बारे में नहीं सोचते, लेकिन निश्चित रूप से यह एक ऐसा पल है जिसे मैं ताउम्र याद रखूंगा। मेरे लिए एक गोलकीपर के रूप में यह लगभग परफेक्ट मैच है।’’

इस 37 वर्षीय गोलकीपर ने मुस्कुराते हुए कहा कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब मेरी क्यूरासाओ में प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।’’

एपी

पंत आनन्द

आनन्द