दाम्बुला, 21 जून (भाषा) किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ए ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ नौ विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया। उनकी तूफानी पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
कप्तान तिलक वर्मा ने 90 गेंदों पर 67 रन की संयमित पारी खेलकर मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की ।
भारत ए ने 25 ओवर तक दो विकेट पर 205 रन बना लिए थे, लेकिन रविन्दु फर्नांडो (72 रन देकर दो विकेट) और वानूजा साहन (39 रन देकर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ए ने मैच में शानदार वापसी की।
पारी के अंतिम चरण में भारत ए ने 51 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बावजूद नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाए और टीम का स्कोर 375 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
भाषा आनन्द पंत
पंत