हैदराबाद एफसी ने अग्रीम पंक्ति के खिलाड़ी अब्दुल रबीह से करार किया

हैदराबाद एफसी ने अग्रीम पंक्ति के खिलाड़ी अब्दुल रबीह से करार किया

हैदराबाद एफसी ने अग्रीम पंक्ति के खिलाड़ी अब्दुल रबीह से करार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 22, 2021 11:14 am IST

हैदराबाद, 22 जून (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने केरल के उभरते हुए अग्रिम पंक्ति के फुटबॉल खिलाड़ी अब्दुल रबीह के के साथ नये सत्र के लिए मंगलवार को करार की घोषणा की।

मल्लापुरम का 20 साल का यह खिलाड़ी मौजूदा सत्र में टीम से जुड़ने वाला दूसरा फुटबॉलर है।

रहीब के पास दूसरे स्तर के लीग में खेलने के अलावा अंडर-16 एवं अंडर-18 स्तर पर एआईएफएफ युवा लीग में खेलने का अनुभव है।

रहीन ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ हैदराबाद एफसी वर्तमान में एक ऐसा क्लब है जहां अधिकांश युवा फुटबॉल खिलाड़ी खेलना पसंद करेंगे। मेरे जैसे युवाओं को वे जो अवसर दे रहे हैं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जाने नहीं दे सकता।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में