हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया

हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया

हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
Modified Date: June 19, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: June 19, 2026 4:04 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडिया लीग के अगले सत्र से पूर्व इंग्लैंड के पूर्व कोच पॉल रेविंगटन को अपना मुय कोच नियुक्त किया है।

तूफान्स ने 2025 और 2026 सत्र में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते थे।

दुनिया भर में हॉकी के सबसे सम्मानित हाई परफोर्मेंस कोच में से एक माने जाने वाले रेविंगटन ‘रिजॉल्यूट स्पोर्ट्स’ समर्थित फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं। उनका मुख्य लक्ष्य चैंपियनशिप जीतने वाली संस्कृति बनाना, भविष्य के भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना और हैदराबाद तूफान्स को अगले स्तर तक ले जाना है।

सात साल के अंतराल के बाद एचआईएल की वापसी के बाद ले सत्र में हैदराबाद तूफान्स की टीम तेजी से इस प्रतियोगिता की सबसे रोमांचक टीमों में से एक बनकर उभरी है।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में