नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) हैदराबाद आठ से 18 अक्टूबर तक तीरंदाजी प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र की मेजबानी करेगा और पिछले साल हुए पहले सत्र में हिस्सा लेने वाली छह टीमों (फ्रैंचाइजी) की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहले सत्र वाली छह टीम मौजूदा चैंपियन राजपूताना रॉयल्स (राजस्थान), माइटी मराठाज (महाराष्ट्र), पृथ्वीराज योद्धाज (दिल्ली), काकतीय नाइट्स (तेलंगाना), चेरो आर्चर्स (झारखंड) और चोला चीफ्स (तमिलनाडु) को ही बरकरार रखा गया है।
रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में कुल 48 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हिस्सा लेंगे।
टीम के खिलाड़ियों के करार, मैचों के कार्यक्रम और प्रसारण की जानकारी बाद में दी जाएगी।
हर टीम में आठ तीरंदाज होंगे और मुकाबला डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगा। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फाइनल 18 अक्टूबर को होगा।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द