MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident | Photo Credit: IBC24
बुलंदशहर: MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident यूपी के बुलंदशहर में बीजेपी के डिबाई सीट से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि विधायक चंद्रपाल सिंह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार का हुई है। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी टायर फटने के बाद हाईवे से उतर कर सड़क किनारे मिट्टी में दूर तक रपटती चली गई और पोल से टकरा गई। सवार बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरा में यह पूरा हादसा कैद हुआ है। वीडियो में फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से आती हुई दिख रही है। अचानक गाड़ी का टायर फट जाता है, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होती आगे बढ़ती जाती है।
फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटती हुई हाईवे से नीचे उतर जाती है और कुछ दूर जाने के बाद तेज रफ्तार में एक पोल से टकरा जाती है। हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह को भी चोटें आई हैं। वहीं, कार सवार अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं।
यूपी के बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया!
अनियंत्रित कार पोल से टकरा गई, जिसका लाइव एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर वायरल हो रहा है!
हादसे में विधायक समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें… pic.twitter.com/NLHTBf4uTY
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 26, 2026