आई लीग : राजस्थान ने रीयल कश्मीर को बराबरी पर रोका

आई लीग : राजस्थान ने रीयल कश्मीर को बराबरी पर रोका

आई लीग : राजस्थान ने रीयल कश्मीर को बराबरी पर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 10, 2022 10:28 pm IST

कोलकाता, 10 अप्रैल (भाषा) राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने रविवार को यहां आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में रीयल कश्मीर एफसी को 2-2 से ड्रा पर रोका जबकि चर्चिल ब्रदर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करके केनक्रे एफसी पर 2-1 की जीत से उसे आठवीं हार का स्वाद चखाया।

चर्चिल ब्रदर्स (11 मैचों में 17 अंक) इस जीत से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि राजस्थान यूनाइटेड (10 में से 14 अंक) तालिका में शीर्ष टीमों में बना हुआ है।

रीयल कश्मीर 10 मैचों में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है जबकि केनक्रे के दो अंक है और वह सबसे निचले पायदान पर है।

रीयल कश्मीर मेसन ली रॉबर्टसन (चौथा, 43वां) के दो गोल से 75वें मिनट तक 2-0 से आगे था। राजस्थान के लिये एलोसियस ने पहला जबकि पेड्रो मांझी ने बराबरी का गोल दागा।

अन्य मैच में मोमो सिसे ने 49वें मिनट में केनक्रे को बढ़त दिलायी लेकिन चर्चिल ने कोमरोन तुर्सनोव और कीनथ इकेचुवकु के गोल से अच्छी वापसी की।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में