मैं पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेलने का अनुरोध करता हूं : बीसीबी प्रमुख इस्लाम

मैं पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेलने का अनुरोध करता हूं : बीसीबी प्रमुख इस्लाम

मैं पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेलने का अनुरोध करता हूं : बीसीबी प्रमुख इस्लाम
Modified Date: February 9, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: February 9, 2026 10:42 pm IST

ढाका, नौ फरवरी (भाषा) बांग्लादेश क्रिेकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लाहौर में पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया है ।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिये इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है । सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करके स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है ।

इस्लाम ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के पाकिस्तान के प्रयासों से हम अभिभूत हैं । यह भाईचारा बना रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिये वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले ।’’

पीसीबी प्रमुख नकवी ने सोमवार को कहा कि इस पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में लिया जायेगा ।

सूत्रों के अनुसार नकवी से इस्लाम से अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से औपचारिक अपील करे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ नकवी ने बुलबुल से संपर्क करके उनसे अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील करे क्योंकि इस विवाद को खत्म करने का यही सम्मानजनक तरीका है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में