इब्राहिमोविच ने रोनाल्डो की बराबरी की

इब्राहिमोविच ने रोनाल्डो की बराबरी की

इब्राहिमोविच ने रोनाल्डो की बराबरी की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 9, 2022 8:27 pm IST

मिलान, नौ जनवरी (एपी) जलाटन इब्राहिमोविच ने एसी मिलान की इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में वेनेजिया पर 3-0 से जीत में दो गोल दागकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और थियो हर्नानडेज के रिकार्ड की बराबरी की।

इब्राहिमोविच ने दूसरे मिनट में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। यूरोप की चोटी पांच लीग में यह 80वीं टीम है जिसके खिलाफ इस अनुभवी फारवर्ड ने गोल दागा।

रोनाल्डो ने बर्नले के खिलाफ 30 दिसंबर को यह उपलब्धि हासिल की थी। रोनाल्डो और इब्राहिमोविच 2000 के बाद यह रिकार्ड बनाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।

एपी

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में