पश्चिम एशिया टकराव के कारण आईसीसी ने दोहा बैठक स्थगित की

पश्चिम एशिया टकराव के कारण आईसीसी ने दोहा बैठक स्थगित की

पश्चिम एशिया टकराव के कारण आईसीसी ने दोहा बैठक स्थगित की
Modified Date: March 8, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: March 8, 2026 11:46 am IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 25 से 27 मार्च तक कतर के दोहा में होने वाली तीन दिवसीय बैठक स्थगित कर दी गई है।

आईसीसी के एक सूत्र के अनुसार बैठक अगले महीने उसी महाद्वीप में आयोजित की जाएगी।

सूत्र ने कहा कि अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल से एक दिन पहले शनिवार को आईसीसी सदस्यों को एक औपचारिक पत्र भेजा गया।

इस बैठक में आईसीसी के निदेशक मंडल के सदस्यों, मुख्य कार्यकारियों, समिति के सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी जिसमें संगठन के संचालन कैलेंडर के हिस्से के तौर पर वैश्विक खेल के अभी और भविष्य से जुड़े जरूरी मामलों पर बातचीत होनी थी।

आईसीसी ने बैठक के लिए कतर को इसलिए चुना क्योंकि कतर में क्रिकेट के साथ उसका जुड़ाव बढ़ रहा है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में