ICC Women’s Cricket World Cup Qualifier 2025: पाकिस्तान में होगा वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट, कब और किन टीमों से होगा मुकाबला जानें पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान में होगा वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट…ICC Women’s Cricket World Cup Qualifier 2025: ODI World Cup Qualifier tournament

ICC Women's Cricket World Cup Qualifier 2025 | Image Source | Cricke Club X Handle
- ICC महिला ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025 का शेड्यूल घोषित,
- पाकिस्तान इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा,
- क्वालीफायर में कौन-कौन सी टीमें भाग लेंगी?
ICC Women's Cricket World Cup Qualifier 2025: पाकिस्तान इस बार एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा और इस बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025 का आयोजन हो रहा है। 14 मार्च को आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान किया, जो 9 अप्रैल से शुरू होगा और 19 अप्रैल तक चलेगा। यह टूर्नामेंट लाहौर के दो प्रमुख मैदानों, गद्दाफी स्टेडियम और LCCA ग्राउंड पर खेला जाएगा।
क्वालीफायर में कौन-कौन सी टीमें भाग लेंगी?
ICC Women's Cricket World Cup Qualifier 2025: इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 4 टीमें पूरी सदस्य राष्ट्र हैं, जिनमें बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज शामिल हैं। ये टीमें आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 के टॉप 10 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाईं, इसलिए उन्हें क्वालीफायर के लिए भेजा गया है। वहीं, स्कॉटलैंड और थाईलैंड ने अपनी शानदार प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। इन सभी टीमों का लक्ष्य आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप (जो अक्टूबर-नवंबर 2025 में भारत में होगा) के लिए क्वालीफाई करना है।
West Indies and Pakistan will be among the six sides who will give it their all next month to secure the two remaining spots in the Women's @cricketworldcup 2025 🏏
Schedule 📝 ⬇️https://t.co/sEYGA3Ytb7
— ICC (@ICC) March 14, 2025
टूर्नामेंट का शेड्यूल
- 9 अप्रैल: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (गद्दाफी स्टेडियम) और वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (LCCA)
- 10 अप्रैल: थाईलैंड बनाम बांग्लादेश (LCCA)
- 11 अप्रैल: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (LCCA) और आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (गद्दाफी स्टेडियम)
- 13 अप्रैल: स्कॉटलैंड बनाम थाईलैंड (LCCA) और बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
- 14 अप्रैल: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
- 15 अप्रैल: थाईलैंड बनाम आयरलैंड (LCCA) और स्कॉटलैंड बनाम बांग्लादेश (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
- 17 अप्रैल: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (LCCA) और पाकिस्तान बनाम थाईलैंड (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
- 18 अप्रैल: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
- 19 अप्रैल: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (LCCA) और वेस्टइंडीज बनाम थाईलैंड (गद्दाफी स्टेडियम, डे/नाइट)
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ICC महिला ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025 में बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, थाईलैंड, और स्कॉटलैंड टीमें भाग लेंगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: ICC Women's Cricket World Cup Qualifier 2025

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm