इफ्तिखार और शादाब के अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाये नौ विकेट पर 185 रन

इफ्तिखार और शादाब के अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाये नौ विकेट पर 185 रन

इफ्तिखार और शादाब के अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाये नौ विकेट पर 185 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 3, 2022 3:17 pm IST

सिडनी, तीन नवंबर ( भाषा ) पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद और शाबाद खान के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में बृहस्पतिवार को नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार ने 51 रन और शादाब ने 52 रन बनाये। उनके अलावा मोहम्मद हैरिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर चार विकेट झटके।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में