महिला एचआईएल में एसजी पाइपर्स ने सूरमा हॉकी को 3-1 से हराया

Ads

महिला एचआईएल में एसजी पाइपर्स ने सूरमा हॉकी को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - January 3, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 08:13 PM IST

रांची, तीन जनवरी (भाषा) एसजी पाइपर्स ने शनिवार को यहां महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 3-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

एसजी पाइपर्स के लिए लोला रीरा (13वें मिनट), ज्योति सिंह (18वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (58वें मिनट) ने गोल किए जबकि सूरमा के लिए पेनी स्क्विब (12वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

सूरमा ने स्क्विब के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने से बढ़त बना ली थी लेकिन एसजी पाइपर्स ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द