IND vs AFG 3rd ODI: रोहित-यशस्वी होंगे बाहर? तीसरे वनडे बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका…

Ads

IND vs AFG 3rd ODI: रोहित-यशस्वी होंगे बाहर? तीसरे वनडे बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका...

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:12 AM IST

IND vs AFG 3rd ODI/Photo Credit: BCCI X

HIGHLIGHTS
  • भारत ने पहले दो वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है
  • तीसरे वनडे में हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है
  • चेन्नई की स्पिन-अनुकूल पिच पर कुलदीप यादव की भूमिका अहम रहने वाली है

IND vs AFG 3rd ODI: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में अब टीम की नजर भविष्य की तैयारियों पर भी रहेगी। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करेंगे और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरूआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे। ऐसी संभावना है कि घुटने की सर्जरी से उबर चुके हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह की जगह उतारा जायेगा।

टेन डोइशे ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, बल्लेबाजी क्रम में विविधता कमाल की है। राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारने पर विचार नहीं हो रहा है। हमें यशस्वी को भी देखना है। पिछले मैच में वह रन नहीं बना सका लेकिन उसे एक मौका और मिलेगा। उन्होंने कहा, पांच बल्लेबाजों के साथ नीतिश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर। नीतिश भी बल्लेबाज हैं लिहाजा पिछले मैच के शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं होगा। टेन डोइशे ने कहा, हम पहले दो मैचों से कुछ बदलाव करेंगे। हम अलग अलग संयोजन आजमाना और सभी को मौका देना चाहते हैं। अर्शदीप को आराम दिया जा सकता है। कुछ बल्लेबाजों के लिये भी यह लागू होगा।

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चोट से उबरने के बाद उन्हें फिर से टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में अंतिम मुकाबले में उन्हें मौका मिल सकता है। क्रिकेट खेल रहे अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है। दूसरी ओर ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले मुकाबले में ओपनिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाएं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल फिर से पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं और मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर पर भी नजरें रहेंगी।

जानें पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। इसी वजह से कुलदीप यादव की जगह लगभग तय मानी जा रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, गुरनूर ब्रार, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें 

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

तीसरा वनडे मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।

क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा?

जी हां, टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर नए खिलाड़ियों को मौका दे सकता है।

क्या हर्षित राणा को तीसरे वनडे में मौका मिलेगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना काफी मजबूत है।

केएल राहुल किस बल्लेबाजी क्रम पर खेलेंगे?

सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने स्पष्ट किया है कि केएल राहुल निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे।

चेन्नई की पिच किसे मदद करती है?

चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।