CG Me Barish Kab Hogi: मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Me Barish Kab Hogi: मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:10 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 11:25 AM IST

CG Me Barish Kab Hogi | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक शुरुआत
  • गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर
  • अगले 2 दिनों तक बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर: CG Me Barish Kab Hogi दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां अभी मानसून के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री बस्तर से होती है, लेकिन इस बार 15 जून का समय भी निकल गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में प्री मानसून ​ (Pre-Monsoon) एक्टिव है।

कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी

CG Weather Update मौसम विभाग ने आ​ज शनिवार को अलग अलग हिस्सों में ​गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिर सकती है।

इससे पहले, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रही। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा?

मानसून की एंट्री बस्तर से होती है, लेकिन इस बार 15 जून तक भी नहीं आया है। जल्द ही प्रवेश की संभावना है।

आज का मौसम कैसा रहेगा?

कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहाँ सबसे ज्यादा गर्मी रही?

रायपुर में अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया।