IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 : सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानें चैम्पियंस ट्रॉफी में किसका पलड़ा भारी?
सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत..IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025: India will take on Australia in the semi-finals

IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 | ICC X Handle
- चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पहला सेमीफाइनल आज,
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला.
- क्या कहता है सेमीफाइनल मुकाबले का समीकरण?
IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 : चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को एक और हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। मंगलवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम का सामना दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में टकरा चुकी हैं, जिसमें दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
ग्रुप स्टेज का सफर
IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-ए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया था। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-बी में इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिली, जबकि अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके मुकाबले बारिश के कारण नो रिजल्ट रहे। इस तरह, ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही।
वनडे इतिहास और चैम्पियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड
IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 : अगर आंकड़ों की बात करें, तो वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 151 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं। भारत ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। हालांकि, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर रहा है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में भारत ने 1998 में 44 रन और 2000 में 20 रन से जीत दर्ज की। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में 6 विकेट से जीत हासिल की। वहीं 2009 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
क्या कहता है सेमीफाइनल मुकाबले का समीकरण?
IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025 : हाल के वर्षों में भारतीय टीम का आत्मविश्वास और प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। खासकर बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने महत्वपूर्ण मौकों पर दमखम दिखाया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का अनुभव और उसकी मजबूत बल्लेबाजी-गेंदबाजी भारत के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में यह सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंगलवार को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन स्थान की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: IND vs AUS Semi Final Champions Trophy 2025

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm