IND Vs AUS: शर्मनाक हार के बाद बराबरी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान
IND Vs AUS: शर्मनाक हार के बाद बराबरी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान
मेलबर्न, ( भाषा ) एडीलेड में 36 रन पर सिमटने की शर्मिंदगी झेलने वाली भारतीय टीम शनिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में बराबरी के इरादे से उतरेगी लेकिन कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में उसके लिये यह चुनौती काफी कठिन रहेगी।
Read More News: सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, 6 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
पिछले कुछ वर्ष में भारतीय टीम को एडीलेड जैसे हालात का सामना नहीं करना पड़ा है । पहले मैच की शर्मनाक हार और अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली का बाकी मैचों में टीम में नहीं होना । कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे पर ऐसे में दोहरी जिम्मेदारी आन पड़ी है ।
अच्छी बात हालांकि यह है कि भविष्य के स्टार शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिये तैयार हैं । इसी तरह चोटिल मोहम्मद शमी की कमी पूरी करने के लिये मोहम्मद सिराज जैसा युवा गेंदबाज है ।
Read More News: मोदी 9 करोड़ किसानों को देंगे सौगात, खाते में ट्रांसफर करेंगे 18,000 करोड़ रुपए
पहले मैच की हार से ज्यादा जिस तरीके से हार मिले, भारतीय टीम को बरसों तक वह कचोटती रहेगी । अगले कुछ दिन भारतीय खिलाड़ियों की असल परीक्षा होगी जिनका सामना आत्मविश्वास से ओतप्रोत टिम पेन की टीम से है जो अपने परिवार के बिना क्रिसमस मना रहे हैं ।
खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी साव की जगह मयंक अग्रवाल के साथ गिल पारी की शुरूआत करेंगे । पहले टेस्ट में सस्ते में आउट हुए मयंक भी उस मैदान पर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे, जहां उन्होंने पहला टेस्ट खेला था ।
Read More News: 27 दिसम्बर को पामगढ़ और सिमगा दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
अभ्यास मैच में 73 गेंद में शतक जमाने वाले ऋषभ पंत आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखेंगे जिसकी टीम को जरूरत भी है ।वह 2018 -19 के दौरे पर चमके थे लेकिन पिछले साल फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों खो दिये जिससे सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं बना सके ।
Read More News: चिकित्सा शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगी.
रविंद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग और सिर की चोट से उबर चुके हैं । वह अपने हरफनमौला खेल और अनुभव से काफी उपयोगी साबित होंगे ।समझा जाता है कि हनुमा विहारी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जायेगा और के एल राहुल को अभी इंतजार करना होगा ।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल कल जाएंगे खुड़मुड़ा, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई थी हत्या, दुर्ग पुलिस ने किया 10 हजार रुपए ईनाम का
आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम इस टेस्ट में कोई कोताही नहीं बरतेगी हालांकि अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा । पेन ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और वह काफी प्रतिभाशाली टीम है । वह एमसीजी पर जरूर वापसी करेगी ।’’
कोहली की कमी की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन रहाणे को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी और वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आ सकते हैं । चेतेश्वर पुजारा संयम के साथ खेल सकते हैं लेकिन कोच रवि शास्त्री को उन्हें बताना होगा कि रनगति तेज रखना भी उतना ही जरूरी है ताकि बाकी बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो ।
Read More News: विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सीएम भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात, विकास
शमी की गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव पर जिम्मेदारी बढ़ जायेगी । वहीं भारतीय बल्लेबाजों को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का सामना करते समय मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा ।
टीमें : आस्ट्रेलिया : टिम पेन ( कप्तान ), जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस,जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क , नाथन लियोन ।
भारत : अजिंक्य रहाणे ( कप्तान ), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ।
Read More News: अब बेटियों की पूजा के बाद ही होगी शासकीय कार्यक्रम की शुरुआत, सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया निर्देश
मैच का समय : सुबह पांच बजे से।

Facebook


