भारत के लंच तक पांच विकेट पर 130 रन

भारत के लंच तक पांच विकेट पर 130 रन

भारत के लंच तक पांच विकेट पर 130 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 23, 2021 11:43 am IST

साउथम्पटन, 23 जून (भाषा) भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के छठे और आखिरी दिन बुधवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर 130 रन बनाये।

पहली पारी में 32 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम को इस तरह से अब 98 रन की बढ़त मिल चुकी है।

भारत ने सुबह दो विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने कप्तान विराट कोहली (13) और चेतेश्वर पुजारा (15) के विकेट जल्दी गंवा दिये। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (15) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये।

लंच के समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 28 और रविंद्र जडेजा 12 रन पर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन और टिम साउदी ने दो – दो जबकि ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया है।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में