भारत के दो विकेट पर 179 रन

Ads

भारत के दो विकेट पर 179 रन

  •  
  • Publish Date - October 27, 2022 / 02:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

सिडनी, 27 अक्टूबर ( भाषा ) शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में बृहस्पतिवार को दो विकेट पर 179 रन बनाये ।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन की नाबाद मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये जबकि रोहित ने 39 गेंद में 53 रन की पारी खेली ।

सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे ।

भाषा मोना

मोना