दुबई, तीन सितंबर (भाषा) भारत ने महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को यहां हांगकांग के खिलाफ पांच विकेट पर 193 रन बनाए।
भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेली।
हांगकांग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर