श्रीलंका के खिलाफ भारत के पांच विकेट पर 202 रन

श्रीलंका के खिलाफ भारत के पांच विकेट पर 202 रन

श्रीलंका के खिलाफ भारत के पांच विकेट पर 202 रन
Modified Date: September 26, 2025 / 10:12 pm IST
Published Date: September 26, 2025 10:12 pm IST

दुबई, 26 सितंबर (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के आखिरी सुपर 4 मैच में शुक्रवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 202 रन बनाये ।

अभिषेक शर्मा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 31 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाये ।

तिलक वर्मा ने 34 गेंद में नाबाद 49 रन बनाये । संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 और अक्षर पटेल ने 15 गेंद में नाबाद 21 रन बनाये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में