भारत के लंच तक तीन विकेट पर 222 रन

Ads

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 222 रन

  •  
  • Publish Date - January 26, 2024 / 11:41 AM IST,
    Updated On - January 26, 2024 / 11:41 AM IST

हैदराबाद, 26 जनवरी (भाषा) भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80 रन) और केएल राहुल (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में तीन विकेट पर 222 रन बना लिये।

भारत ने सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलना शुरू किया और पहले सत्र में दो विकेट गंवाये।

जायसवाल के अलावा शुभमन गिल (23 रन) आउट होने वाले खिलाड़ी रहे।

इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गयी थी।

भाषा नमिता

नमिता