भारत के चाय तक एक विकेट पर 44 रन, कुल बढ़त 170 रन की

भारत के चाय तक एक विकेट पर 44 रन, कुल बढ़त 170 रन की

भारत के चाय तक एक विकेट पर 44 रन, कुल बढ़त 170 रन की
Modified Date: February 17, 2024 / 02:29 pm IST
Published Date: February 17, 2024 2:29 pm IST

राजकोट, 17 फरवरी (भाषा) भारत ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 44 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 170 रन की कर ली।

रोहित शर्मा (19) जो रूट की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 19 और शुभमन गिल पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले दो विकेट पर 207 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 71.1 ओवर में 319 रन पर सिमट गयी।

भारत ने रोहित शर्मा और जडेजा के शतकों की बदौलत पहली पारी में 445 रन बनाये थे। भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में