Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy:’भारत को कोई टीम हरा सकती है तो न्यूजीलैंड’ चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल से पहले रवि शास्त्री का बड़ा बयान
Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy:’भारत को कोई टीम हरा सकती है तो न्यूजीलैंड’ चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल से पहले रवि शास्त्री का बड़ा बयान

Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy:'भारत को कोई टीम हरा सकती है तो न्यूजीलैंड' / Image Source: X
- रवि शास्त्री ने भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए प्रबल दावेदार बताया
- रचिन रविंद्र और केन विलियमसन की शास्त्री ने तारीफ की
- शास्त्री ने विराट कोहली को 'गेम चेंजर' बताया
दुबई: Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को प्रबल दावेदार बताया है लेकिन कहा कि फायदा ज्यादा नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड काफी मजबूत टीम है । भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले और सभी जीतकर फाइनल में पहुंची है । सेमीफाइनल में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था ।
Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy न्यूजीलैंड टीम ग्रुप ए में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रही थी जिसे भारत ने लीग चरण में हराया था । न्यूजीलैंड ने लाहौर में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी । भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा ,‘ अगर भारत को कोई टीम हरा सकती है तो वह न्यूजीलैंड है । भारत प्रबल दावेदार है लेकिन बहुत ज्यादा फायदा नहीं है ।’’
भारत और न्यूजीलैंड का सामना 2000 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भी हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी । 62 वर्ष के शास्त्री ने न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों का जिक्र किया जो फाइनल का रूख बदल सकते हैं । उन्होंने रचिन रविंद्र को ‘बेहद प्रतिभाशाली’ करार दिया जबकि केन विलियमसन की ‘स्थिरता और संत जैसे शांत स्वभाव’ की तारीफ की । उन्होंने कप्तान मिचेल सेंटनेर को बुद्धिमान कप्तान और ग्लेन फिलिप्स को टीम का ‘एक्स फैक्टर’ कहा ।
शास्त्री ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को ‘गेम चेंजर’ करार दिया जबकि निर्णायक क्षणों में अच्छे प्रदर्शन के लिये विलियमसन की भी तारीफ की । उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो अगर ऐसे खिलाड़ियों को शुरूआती दस रन बना लेने दें तो बाद में वे लंबा खेलते हैं । विलियमसन हों या कोहली । न्यूजीलैंड के लिये मैं कहूंगा विलियमसन । कुछ हद तक रविंद्र भी जो शानदार युवा खिलाड़ी है ।’’
पच्चीस वर्ष के रविंद्र आईसीसी 50 ओवरों के टूर्नामेंटों में पांच शतक जमा चुके हैं और ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं । शास्त्री ने कहा ,‘‘ जिस तरह से क्रीज में वह मूव करता है, मुझे बहुत पसंद है । वह प्रवाहमयी बल्लेबाजी करता है और उसके पास कई स्ट्रोक्स हैं । बड़े टूर्नामेंटों में शतक ऐसे ही नहीं बन जाते । वह बेहद प्रतिभाशाली है ।’’
विलियमसन के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह बहुत स्थिर है और शांत रहता है । वह अपने काम को लेकर बहुत संजीदा है । वह संत की तरह है मानो ध्यान में लगा हो । लोग बड़े शॉट्स में यकीन करते हैं लेकिन वह प्रवाह के साथ पारी को आगे बढाता है । जो रूट, विलियमसन, कोहली इन सभी का फुटवर्क कमाल का है ।’’ उन्होंने सेंटनेर की तारीफ करते हुए कहा,‘‘ वह काफी चतुर है और कप्तानी उसे रास आ रही है । इससे बतौर बल्लेबाज , गेंदबाज और एक क्रिकेटर के तौर पर उसे फायदा हो रहा है ।’’ शास्त्री ने यह भी कहा कि प्लेयर आफ द मैच कोई हरफनमौला होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत की ओर से अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा और न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स हो सकता है ।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रवि शास्त्री ने भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए प्रबल दावेदार बताया, लेकिन साथ ही कहा कि न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम है और वह भारत को हराने की क्षमता रखता है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ind-NZ Final 2025 Champions Trophy: India are favourites but New Zealand are also very strong teams: Ravi Shastri
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm