भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से रौंदा
भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से रौंदा
चटगांव, 10 दिसंबर (भाषा) भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 227 रनों की करारी शिकस्त दी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 409 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को 34 ओवर में 182 रन पर समेट दिया।
बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाये।
भारत के लिए शारदुल ठाकुर ने तीन विकेट लिये।
बांग्लादेश शुरुआती दोनों एकदिवसीय जीतकर पहले ही श्रृंखला जीत चुका है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


