भारत ने लॉन बॉल्स के पुरुष पेयर्स मैच में कुक आइलैंड्स को हराया
भारत ने लॉन बॉल्स के पुरुष पेयर्स मैच में कुक आइलैंड्स को हराया
ग्लास्गो, 28 जुलाई (भाषा) भारत की पुरुष लॉन बॉल्स जोड़ी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के सेक्शन बी के पुरुष पेयर्स वर्ग के पहले दौर के दूसरे मुकाबले में कुक आइलैंड्स को रोमांचक टाईब्रेकर में हराया।
भारतीय जोड़ी के लीड नवनीत सिंह और स्किप दिनेश कुमार ने धीमी शुरुआत की और शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद पहला सेट 2-5 से गंवा दिया।
पोइला एपीई और जेसन लिंडसे की कुक आइलैंड्स की जोड़ी ने धीरे-धीरे मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया और अहम मौकों पर अच्छा खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया।
हारकर बाहर होने के खतरे के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। कड़े मुकाबले में नवनीत और दिनेश ने अधिकतर समय मामूली बढ़त बनाए रखी और दबाव के क्षणों में संयम दिखाते हुए दूसरा सेट 6-5 से जीत लिया जिससे मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंच गया।
निर्णायक टाईब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और 1-0 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


